ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने की शिरकत

कैलाश चौधरी, केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा कोचाधामन के कैरीबीरपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन के पास आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा/कार्यक्रम में शनिवार को शिरकत किया गया। साथ में विधान पार्षद डा. दिलीप कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्टॉल के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओ पर जानकारी दी गई। रथ में ऑडियो/विजुअल्स द्वारा लोगो को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुको के द्वारा अपनी कहानी अपनी जुबानी बताया गया। क्विज में भी लोगो की भागीदारी रही। मंत्री की अध्यक्षता में उपस्थित स्थानीय लोगो ने विकसित भारत का संकल्प लिया। मंत्री के साथ अतिथियों ने भी योजनाओ पर जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *