ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

24वीं एसएसबी ने लगाया गया चिकित्सा शिविर

24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया के द्वारा दीपक सिंह कमांडेट के मार्गदर्शन में 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित किये गये नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाहिनी के कार्य क्षेत्र में सीमा चौकी गाइडन चौक, गुआबारी एवं बिहांगापुर में आनेवाले गांव गुआबारी पूर्व, गुआबारी पश्चिम, कालीपुर-01 एवं कालीपुर-02 , गाइडन चौक, नागापुर-01 एवं नागापुर-02, बिशनपुर एवं पहाड़पुर में मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें महेश कुमार सहायक कमांडेट (चिकित्सा अधिकारी) द्वारा नागरिकों के स्वास्थ की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। इस चिकित्सा शिविर में 74 पुरूष, 83 महिला एवं 27 बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक दवाइयां वितरित की गई । इसके अतिरिक्त वाहिनी चिकित्सालय द्वारा हहरा गांव में दिनांक 16 से 18 दिसंबर तक चिकित्सा ओपीडी सेवायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसमें कोई भी नागरिक अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए परामर्शं ले सकते हैं एवं भविष्य में भी 24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया द्वारा निरतंर ग्रामीणों के लिए चिकित्सा ओपीडी सेवा दी जाती रहेंगी। 24वीं वाहिनी रंगिया द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमा क्षेत्र के युवाओं के समुचित विकास एवं रोजगार का अवसर प्रदान करने में सहायक होगा। विशेष प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे-कंप्यूटर कोर्स, सिलाई-बुनाई कोर्स आदि चलाये जा रहे हैं।

आने वाले समय में मधुमख्खी पालन, मशरूम कल्टीवेशन, सुअर, बकरी पालन, घरले उपकरण एवं इलेक्ट्रिक वायरिंग प्रशिक्षण कोर्स इत्यादी चलाये जायेंगे। इसके साथ ही वाहिनी द्वारा निरतंर जागरूकता कार्यक्रम भी, जैसे-नशा मुक्त भारत अभियान, पर्यावरण के लिए जीवन शैली, पशु चिकित्सीय कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, इत्यादि कार्यक्रम सीमाक्षेत्र के नागरिकों के साथ मिलकर अभियान चलाये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *