ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एमएलटी कॉलेज में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर प्रतीकात्मक विरोध किया

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियमों के विरुद्ध की जा रही कारवाई के कारण बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ, फुटाब की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में एम एल टी कॉलेज में सभी शिक्षकों ने शनिवार 16 दिसंबर को काला बिल्ला लगाकर प्रतीकात्मक विरोध किया।

विभाग के अपमानजनक, अव्यवहारिक और असंवैधानिक आदेश के खिलाफ पूरे बिहार के शिक्षक अक्रोशित हैं। महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ संजीव कुमार झा ने कहा कि फुटाब अध्यक्ष और महासचिव सहित कई शिक्षक नेताओं का वेतन और पैंशन रोकना तानाशाही रवैया है।

निजी एजेंसी के माध्यम से शिक्षकों के चयन प्रक्रिया का भी शिक्षक संघ ने विरोध किया।मौके पर डॉ अजय कुमार दास,डॉ अशोक झा, डॉ अरविन्द यादव,डॉ अखिलेश सिंह,डॉ सउद आलम,डॉ शिखा चौधरी,डॉ सतीश कुमार दास,डॉ बिबेक कुमार,संयुक्ता कुमारी, अभिलाषा कुमारी,डॉ दीप्ति कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *