ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धार्मिक स्थल को हटाने पहुंची प्रशासन की टीम विरोध के बाद वापस लौटी

मध्य हरिद्वार स्थित गोविंदपुरी गली नं. 5 में बने कमंडल वाले बाबा के सिद्ध पीठ स्थल को हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। घंटों की वार्ता के बाद आखिरकार टीम को बैरंग लौटना पड़ा। एसडीएम ने सिद्ध पीठ से जुड़े लोगों को एक हफ्ते में रीति रिवाज के साथ सिद्ध पीठ को हटाने का समय दिया है।

एसडीएम ने कहा कि एक हफ्ते में धर्मस्थल न हटाने पर प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। सिद्ध पीठ से जुड़े भूपेंद्र और प्रीतकमल का कहना है कि यह बहुत ही पुराना स्थल है। यहां शक्ति जागृत है। बाबा की इच्छा से ही इसे हटाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बाबा की अनुमति के बाद ही जैसा होगा वैसा किया जाएगा। वहीं धर्मस्थल को लेकर कुछ लोगों के बीच आपस में ही तीखी नोकझोंक भी हुई। एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि धर्मस्थल को एक हफ्ते में हटाने का समय दिया गया है।

दूसरी ओर खन्नानगर कॉलोनी में बने एक मजार को प्रशासन की टीम ने हटाया। प्रशासन की टीम ने अंदर रखी धार्मिक किताब व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया और धर्मस्थल को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *