ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Weather: मई में मिल रहा सावन का मजा, 4 मई तक बारिश का अलर्ट

Weather: देशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है | देशभर के कई राज्यों में पिछले 48 घंटे से हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश के चलते मौसम सुहावना है | हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आई है | मौसम विभाग के मुताबिक, 4 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है | कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी तूफान का अलर्ट भी है |

दिल्ली और लखनऊ में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है | बारिश के चलते उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिली है | वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है |

UP Weather Forecast Today 29 July 2022 IMD Alert For Heavy Rain In Lucknow  Varanasi Prayagraj Kanpur Gorakhpur Ayodhya Meerut Agra News | UP Weather  Forecast Today: यूपी के 54 जिलों में

आगामी 24 घंटे में मौसम का हाल …

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है |

इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है | उत्तर भारत में अगले तीन दिन गर्मी और हीटवेव से राहत मिली रहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *