ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: मोस्ट वॉन्टेड लेडी डॉन मुंडी पासी का चेहरा बेनकाब, पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तार

यूपी: प्रदेश में उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार चल रही माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की सबसे मोस्ट वांटेड लेडी डॉन की मददगार महिला डॉन का चेहरा जल्द सामने आने वाला है | दरअसल, शाइस्ता परवीन की मदद करने वाली मुंडी पासी की तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि अब वह ज्यादा दिनों तक पुलिस से छिप नहीं सकती है | इससे पहले पुलिस के सामने मुंडी पासी की कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं थी जिसकी वजह से उसे पकड़ पाना मुश्किल था और पुलिस उसे चाह कर भी पकड़ नहीं पा रही थी |

आपको बता दें कि यूपीलेडी डॉन को दो महिला बाहुबलियों की तलाश है | इनमें एक माफिया अतीक अहमद की 50 हजार की इनामी पत्नी शाइस्ता परवीन है और दूसरी उसकी मददगार महिला हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी है |

Karnataka: भाजपा ने जारी किया ‘विजन डॉक्यूमेंट’, विकास पर दिया जोर

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की मददगार के तौर पर धूमनगंज थाने की महिला हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी को एसटीएफ तलाश रही है | मुंडी पासी भी लंबे समय से फरार है और पुलिस को उसकी खोज में है | पुलिस ने इनके पर 5 लाख का इनाम घोषित किया है | यह ऐसी इकलौती अपराधी महिला है जिसपर इतना बड़ा इनाम रखा गया है |

4 साल से ढूंढ रही पुलिस…

यूपी की यह मोस्ट वॉन्टेड लेडी डॉन को पुलिस 4 साल से ढूंढ रही है | मुख्य रूप से उसपर करीब 4200 करोड़ के बाइक बोट घोटाले में शामिल होने का आरोप है | यूपी पुलिस के अलावा देश की कई एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं | अब पुलिस के हाथ उसकी एक तस्वीर सामने आई है जिसके बाद पुलिस के लिए उसे ढूंढने की राह आसान हो सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *