ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सावधान ! आज भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा ‘मोका’

नेशनल डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात तूफ़ान ‘मोका’ अब तेजी से उत्तर- उत्तर पूर्वी की तरफ बढ़ रहा है | चक्रवात ‘मोका’ को लेकर मौसम विभाग ने बारिश के साथ- साथ अलर्ट भी जारी किया है | विभाग के अनुसार आज मोका तूफान को बांग्लादेश के काक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू को पार करने की संभावना है। इस दौरान 150 किलोमीटर से अधिक की हवा चल सकती है |

आज कहां होगी बारिश?…

चक्रवात ‘मोका’ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है | विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने और 13 और 14 मई के दौरान छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। त्रिपुरा और मिजोरम में 13 मई को अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश और 14 मई को छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर 14 मई को भारी बारिश हो सकती है।

ऊधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री धामी ने की विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा

अंडमान सागर में आज और कल समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहेगी। बंगाल की खाड़ी में भी समुद्र की स्थिति खराब है। हालांकि, इसमें 14 मई से सुधार होगा। मछुआरों को अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में भूस्खलन की चेतावनी

मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश के कारण कच्ची सड़क में दरारें आ गई हैं। छोटे पेड़ उखड़ गए हैं। केला, पपीता और खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *