ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दस अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला

लखनऊ, 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश में बुधवार को दस अपर पुलिस अधीक्षकों को तबादला हुआ है। बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) के पद पर तैनात राम मोहन सिंह 31 जुलाई के सेवानिवृत्त होने के बाद अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात कृष्णकांत सरोज अपना कार्यभार संभालेंगे।
तबादलों के क्रम में प्रयागराज 04वीं वाहिनी पीएसी में उपसेना नायक के पद पर तैनात प्रवीन सिंह चौहान को अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला। अनित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) मेरठ से हटाकर प्रयागराज 04वीं वाहिनी पीएसी में उपसेना नायक की जिम्मेदारी मिली है। गोरखपुर 02वीं वाहिनी एसएसएफ में उपसेना नायक अवनीश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) मेरठ बनाया है। असीम चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन से अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला, प्रदीप कुमार वर्मा को लखनऊ 01वीं वाहिनी एसएसएफ में उपसेना नायक से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन भेजा गया है।
इसी तरह पीयूष कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस सुल्तानपुर से अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद, देवेश कुमार शर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) मथुरा से अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल मुख्यालय लखनऊ, मनोज कुमार यादव को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस अकादमी मुरादाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) मथुरा और कृष्णकांत को अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) बदायूं बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *