ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री ने उन्नाव सड़क हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

नई दिल्ली, 10 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी ने उन्नाव सड़क दुर्घटना पर दुख जताते हुए हताहतों के लिए मुआवजे की घोषणा की
है। हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय
प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया करा रहा है।
प्रधानमंत्री ने एक्स
पर कहा कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है।
इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति उनकी संवेदनाएं।
ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही वे घायलों के जल्द
स्वस्थ होने की कामना करते हैं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन
पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
प्रधानमंत्री ने उन्नाव
दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और
घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *