ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप्र की राजधानी समेत 15 जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना

कानपुर, 07 जुलाई। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों के आस-पास रविवार को गरज चमक के साथ वर्षा एवं बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। रविवार को कानपुर में 28.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लखनऊ में शनिवार को जहां रुक-रुक कर बारिश हुई, वहीं आज भोर से बारिश हो रही है। देवीपाटन मण्डल के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार से ही बारिश हो रही है। झांसी में शनिवार की सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अमेठी, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, फतेहपुर, गोंडा, हरदोई, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली, श्रावस्ती, सीतापुर उन्नाव के आस-पास जनपदों में बारिश की संभावना है।

उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं रविवार को भारी वर्षा की संभावना है। कानपुर में शनिवार रात से रविवार सुबह तक रुक-रुक कर और तेज बारिश हुई है। रविवार को कानपुर में 28.8 मिमी. वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। झांसी में शनिवार की सुबह से बारिश शुरू हुई थी। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हुई। रविवार की सुबह से ही जिले के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। आसमान में बादल अब भी छाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *