ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, दो सैनिकों का बलिदान, सर्च ऑपरेशन जारी

कुलगाम, 07 जुलाई। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को शुरू हुई दो मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए और दो सैनिक बलिदान हो गए हैं।

पहली मुठभेड़ कुलगाम जिले के चिन्नीगाम इलाके में हुई। इस मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए जबकि एक जवान अस्पताल में उपचार के दौरान बलिदान हो गया है। वहीं, चिन्नीगाम इलाके में रविवार सुबह एक और आतंकी का शव मिला है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी भी इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

कुलगाम जिले के ही मुदरगाम इलाके में हुई एक अन्य मुठभेड़ में शुरुआती गोलीबारी में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। अभी तक मुठभेड़ में किसी आतंकवादी के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। इलाके में रविवार को भी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *