ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समय रैना और मुकेश खन्ना का अनोखा कोलैब: स्मार्टफोन ऐड में साथ नजर आए, सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: कॉमेडियन समय रैना और अभिनेता मुकेश खन्ना एक स्मार्टफोन ब्रांड के विज्ञापन में साथ नजर आए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया है। यह वही दोनों हस्तियां हैं, जो पहले एक सार्वजनिक विवाद के चलते आमने-सामने आ चुकी थीं। दरअसल, कुछ समय पहले समय रैना के शो ‘India’s Got Latent’ को लेकर विवाद के दौरान मुकेश खन्ना ने शो की आलोचना करते हुए इसे अश्लील बताया था और समय रैना की कॉमेडी शैली पर भी टिप्पणी की थी। जवाब में समय रैना ने भी सोशल मीडिया पर तंज कसा था, जिसके बाद दोनों के बीच सार्वजनिक बहस चर्चा में रही थी। अब दोनों कलाकार Ai+ स्मार्टफोन के एक नए विज्ञापन में साथ दिखाई दिए हैं। इस अनएक्सपेक्टेड कोलैब ने इंटरनेट पर लोगों को चौंका दिया है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वायरल हो रहे ऐड वीडियो में समय रैना एक कॉल पर बातचीत करते नजर आते हैं, तभी ‘शक्तिमान’ के किरदार में मुकेश खन्ना एंट्री लेते हैं। इसके बाद दोनों के बीच हल्के-फुल्के और व्यंग्यात्मक संवाद देखने को मिलते हैं, जो विज्ञापन के अंत में स्मार्टफोन के ‘मेड इन इंडिया’ संदेश पर खत्म होता है। इस ऐड में दोनों की टकराव भरी लेकिन मनोरंजक केमिस्ट्री को दिखाया गया है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस कोलैब को “अप्रत्याशित” और “अनइमैजिनेबल” बताया, जबकि कुछ ने इसे मजाकिया और एंटरटेनिंग करार दिया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने मुकेश खन्ना की आलोचना भी की है, यह कहते हुए कि पहले समय रैना की कड़ी आलोचना करने के बाद अब उनके साथ काम करना विरोधाभासी लगता है। वहीं कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एक प्रोफेशनल विज्ञापन करार देते हुए दोनों कलाकारों की स्क्रीन प्रेजेंस की सराहना की। फिलहाल यह ऐड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शक इस अनोखे कोलैब को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *