ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आम आदमी पार्टी ने किया सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन

आम आदमी पार्टी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़़ताल का समर्थन किया है। पार्टी ने सरकार ने इन सफाई कर्मचारियों की मांगे शीघ्र पूरी करने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सोरखी ने बीडीओ ऑफिस में चल रही हड़ताल में सफाई कर्मियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने बताया की सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को हड़ताल कर रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग खट्टर सरकार से त्रस्त है और प्रदेश के प्रत्येक विभाग के कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कर्मचारियों के हकों की लड़ाई लड़ने का काम करेगी। आम आदमी पार्टी सफाई कर्मचारियों की मांगों 26 हजार न्यूनतम पे करने, 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी भर्ती करने, जातीय उत्पीड़न और बेगार प्रथा को खत्म करने को लेकर और वेतन में वार्षिक बढ़ोतरी करने और ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का करने की मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगे भी कर्मचारियों के हकों की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी। प्रदेश में एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *