ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 28 से

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में होनी है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 सितम्बर तक होगी। इसके लिए मंडल स्तरीय तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

लखनऊ में जिला स्तरीय खिलाड़ियों के चयन के लिए 22 सितम्बर सुबह 10 बजे से के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में प्रतियोगिता होगी। इस संबंध में लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र अवश्य लाना है। इसके साथ ही भारवर्ग निर्धारित कर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 23 सितम्बर को होगी। यह चयन प्रक्रिया भी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ही सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *