ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिक्षक की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

दो दिन पहले हल्द्वानी के ऊंचापुल के पास सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई थी। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम नैनीताल वंदना ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

दो दिन पहले हरगोविंद सिंह इंटर कॉलेज के समाजशास्त्र विषय के शिक्षक संजीव पंत की बाइक गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई थी। इसके चलते शिक्षक संजीव पंत की मौत हो गई थी। हल्द्वानी शहर में इस समय सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। शिक्षक की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है और इस मामले में डीएम नैनीताल वंदना ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को जांच करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में जो भी तथ्य आएंगे या जिनकी भी जिम्मेदारी इस घटना में पाई गई चाहे वह विभाग हो या अन्य कोई, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी सड़कों पर पैचवर्क समेत निर्माण को लेकर कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *