ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्पेशल जज के नाबालिग पुत्र ने की आत्महत्या

लखनऊ में हजरतगंज थाना क्षेत्र के बटलर पैलेस काॅलोनी में रहने वाले स्पेशल जज (एनआईए) विवेकानंद त्रिपाठी के नाबालिग पुत्र अजितेश त्रिपाठी ने आवास पर ही परदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वीआईपी मूवमेंट वाली बटलर पैलेस कालोनी में स्पेशल जज के आवास पर हुई घटना की जानकारी मिलने पर हजरतगंज थाने की पुलिस सक्रिय हुई। डालीबाग चौकी इंचार्ज रामेश्वर यादव के मौके पर पहुंचने पर परिजन ने उन्हें बताया कि अजितेश त्रिपाठी की उम्र 17 वर्ष थी। जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाने से वह परेशान था। जिसके कारण यह घटना हुई।

घटना के बाद स्पेशल जज विवेकानंद त्रिपाठी ने शव को पुलिस को देने से इंकार कर दिया। जिसके कारण पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी। स्पेशल जज अपने पुत्र के शव को लेकर मूल स्थान अयोध्या के लिए रवाना हो गये। बटलर पैलेस के निवासियों की मानें तो अजितेश पढ़ने में बहुत अच्छा था और खुशमिजाज लड़का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *