ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव की मौत, चालक जख्मी

बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रामनगर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को पटना से कार अपने गांव लेरूआ सासाराम शादी समारोह में शामिल होने आ रहे उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव शैलेंद्र नाथ (52 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से जख्मी हैं।

पुलिस के मुताबिक वे स्विफ्ट डिजायर कार से पटना से अपने गांव लेरुआ जा रहे थे। इसी बीच कार का अगला चक्का फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें और चालक को लोग नोखा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी उनकी स्थिति गंभीर होती गई जिसके बाद चिकित्सक वाराणसी बीएचयू के ट्रामा सेन्टर में रेफर कर दिए। इलाज के क्रम में में उनकी वाराणसी में ही मौत हो गई।

चालक राज कुमार यादव का इलाज अभी ट्रामा सेन्टर बीएचयू वाराणसी में चल रहा है तथा वे खतरे से बाहर हैं। राजकुमार बेऊर पटना निवासी बृजनंदन यादव के पुत्र हैं स्वजनों ने बताया कि उनका पोस्टमार्टम वाराणसी में ही कराया जा रहा है। रात तक उनके शव को पैतृक गांव लेरूआ लाया जाएगा। परिवार के सभी सदस्य वाराणसी पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *