ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सपा नेता आजम खान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

UP: समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ और रामपुर से पूर्व सांसद मोहम्मद आजम खां की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बता दें कि आज़म खान की हालत स्थिर है | जानकारी के मुताबिक आज़म खाना को रात करीब तीन बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के सर्जरी विभाग में भर्ती करवाया गया है | आज़म के साथ मौके पर उनके परिजन भी मौजूद हैं |

क्या राज खुलने के डर से हुई अतीक और अशरफ की हत्या, लिया था कई सफेदपेशों का नाम

आपको बता दें कि, डॉक्टरों का कहना है कि आजम खां की हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी देखरेख की जा रही है | दरअसल, यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खां पहले भी कई बार बीमार पड़ चुके हैं और पिछले साल सितंबर में उन्हें हार्ट अटैक के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने आजम खां के दिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी कर हार्ट में एक स्टंट डाला था |

आज़म खान समाजवादी पार्टी से 10 बार विधायक रह चुके है | इतना ही नहीं आज़म खान ने जेल में रहकर भी चुनाव लड़ा और जीत हासिल की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *