ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सावन माह की पहली सोमवारी को जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी भीड़

अररिया 22 जुलाई सावन माह की पहली सोमवारी को जिले के शिवालयों और मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।सुबह से ही शिव भक्त शिवालय पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तो ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ भांग धतूरा और फूल के साथ पूजा अर्चना की।इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव, जय शिव शंकर,बाबा भोलेनाथ की जय की नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

जिले के कुर्साकांटा स्थित सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर,रानीगंज के बसेटी स्थित बाबा इंद्रमतेश्वर नाथ धाम मंदिर,मदनपुर स्थित बाबा मद्नेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर ,अररिया शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित शिवालय,फारबिसगंज के बड़ा शिवालय,शंकरपुर के शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए मुख्य रूप से भक्तों की भीड़ रही।इधर सावन की पहली सोमवारी को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से से सुरक्षा के विशेष इतजाम किए गए।सभी मंदिरों में पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति विधि व्यवस्था संधारण को लेकर की गई थी।कुर्साकांटा स्थित सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर,रानीगंज के बसेटी स्थित बाबा इंद्रमतेश्वर नाथ धाम मंदिर,मदनपुर स्थित बाबा मद्नेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर ,अररिया शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित शिवालय,फारबिसगंज के बड़ा शिवालय,शंकरपुर के शिव मंदिर में जिला प्रशासन के निर्देश पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारियों और बलों की प्रतिनियुक्ति रही,जो व्यवस्था बनाए रखने में तल्लीन दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *