ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आसनसोल में दुरंतो एक्सप्रेस के पिछले डिब्बे से धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत

आसनसोल, 22 जुलाई। पश्चिम बर्दवान जिला अंतर्गत आसनसोल से दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस के पिछले डिब्बे से सोमवार सुबह धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह 10.14 बजे आसनसोल डिवीजन के राजबांध स्टेशन को पार करते समय दुरंतो एक्सप्रेस के इंजन के पिछले डिब्बे से धुआं निकलता देखा गया। मामला संज्ञान में आने पर ट्रेन रोक दी गई। खबर पाकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मेंटेनेंस के बाद करीब 10:36 बजे दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना हो गई। आसनसोल मंडल रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि यह घटना ब्रेक बाइंडिंग के कारण हुई, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *