ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सहारनपुर: योगी ने भरी हुंकार, कहा- कर्फ्यू नो दंगा, सब चंगा

सहारनपुर: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को धार देने के लिए आज सीएम योगी सहारनपुर पहुंचे। सहारनपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “माफिया हो गया अतीत, यूपी बना विकास-खुशहाली का प्रतीत। अब माफिया नहीं… महोत्सव हमारी पहचान। अब उपद्रव नहीं… उत्सव हमारी पहचान है। डबल इंजन सरकार से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए कहा।”

इतना ही नहीं आपको बता दें कि जनपदवासियों को सौगात देने की बात को लेकर कहा कि,”आने वाले वक्त में सहारनपुर से दिल्ली की दूरी 2 घंटे में पूरी हो जाएगी। अभी 3 घंटे लगते हैं। पहले डिग्री के लिए मेरठ जाना होता था, अब सहारनपुर में ही विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। यहां के छात्रों को मां शाकंभरी की तस्वीर वाली मार्क शीट मिलेगी।

सीएम ने कहा कि यहां के कलाकार अब वैश्विक स्तर पर अपना नाम कर रहे हैं। अब ऐसा कौन होगा, जिसके पास सहारनपुर का फर्नीचर न हो। काष्ठ कला को नमस्कार करता हूं। 2017 से पहले सरकारों को दंगा कराने से फुरसत नहीं थी |

पीएम मोदी का MP दौरा, पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए

‘हमने यूपी की नई तस्वीर पेश की’…

उन्होंने कहा,”पहले शोहदों का आतंक होता था। देवियां घर से बाहर पढ़ने नहीं निकल पाती थी। लेकिन, आज आप देख रहे होंगे कि यूपी में भयमुक्त वातावरण देने में सरकार सफल हुई है। यूपी की नई तस्वीर प्रस्तुत की जा सकी है। कोरोना काल में आपने देखा होगा कि दुनिया के देश पस्त थे। भारत में फ्री में वैक्सीन, फ्री में इलाज और फ्री में राशन उपलब्ध कराया जा रहा था।”

उन्होंने कहा,”डेवलपमेंट में स्मार्ट सिटी बनाने का काम रहा हो, नगर निकाय के विस्तारीकरण का काम रहा हो, युद्धस्तर पर इन कामों को आगे बढ़ाया गया। पहले सहारनपुर की अनदेखी होती थी। अब मां शाकंभरी तक रेलवे लाइन से जोड़ने के काम पूरे हो चुके हैं। अब रोड की बेहतरीन कनेक्टिविटी हो चुकी है। अब एयर कनेक्टिविटी पर काम चल रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *