October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाल मजदूरी को ले जाए जा रहे 10 बच्चों को आरपीएफ ने ट्रेन से उतारा, दो ट्रैफिकर्स गिरफ्तार

आरपीएफ और जीआरपी टीम ने शनिवार देर रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी सीमांचल एक्सप्रेस से 10 बच्चों को उतारा है। इस दौरान दो ट्रैफिकर्स भी पकड़े गए।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि बच्चों को बाल मजदूरी के लिए फिरोजाबाद ले जाया जा रहा था। मामला संदिग्ध पाये जाने पर आवश्यक पूछताछ व अग्रिम कार्रवाई के लिए सभी नाबालिग बच्चों को दोनों व्यक्तियों के साथ ट्रेन से उतारा गया। बच्चों की काउंसलिंग व पूछताछ किया गया। सभी बच्चे बिहार के निवासी थे।

दोनों ट्रैफिकर्स विहार निवासी सद्दाम हुसैन व खुर्शीद अनवर से पूछताछ व जांच में पाया गया कि दोनों नाबालिग बच्चों को कांच की चूड़ियों का काम कराने के लिए फिरोजाबाद लेकर जा रहे थे। सभी बच्चों को जिला बाल संरक्षण इकाई मीरजापुर के सदस्यों को सुपुर्द किया। ट्रैफिकर्स को जीआरपी के सुपुर्द किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.