October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समस्या निवारण में शिथिलता न बरतें अधिकारी, त्वरित निस्तारण करें : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की समस्याओं को जाना सुना और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के दिन की शुरुआत पूजा-पाठ और गौ सेवा से हुई। इसके बाद वे गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवा आश्रम में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। यहाँ पहले से ही बैठाये गये समस्याओं से पीड़ित लोगों से मिले। एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या निवारण का निर्देश देते रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायतें भी दी और कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता न बरती जाए। हर समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.