ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आरपीएफ ने एक नाबालिग को बचाया

रांची, 30 जून । रेलवे सुरक्षा बल( आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन फूड प्लाजा के पास एकनाबालिग को बचाया है।आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी दिगंजय शर्मा ने रविवार को बताया कि आरपीएफ पोस्ट रांची और नन्हे फरिश्ते टीम के जरिये ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत जांच के दौरान फूड प्लाजा के पास एक नाबालिग लड़की को देखा गया। उसे डरा सहमा देख उससे कारण पूछा गया तो वो ठीक से जवाब नहीं दे पाई ।

बाद में तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे सीडब्ल्यूसी रांची के समक्ष पेश किया गया और फिर सीडब्ल्यूसी के आदेशानुसार प्रेमाश्रय रांची को सौंप दिया गया। नाबालिग लोहरदगा की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *