ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ब्रिटिश पीएम सुनक ने कहा, मैं हिंदू हूं और अपनी आस्था से प्रेरणा लेता हूं

लंदन, 30 जून । ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने आम चुनाव अभियान के आखिरी सप्ताहांत शनिवार शाम लंदन के प्रतिष्ठित श्री स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-प्रार्थना की। शनिवार शाम जब यह जोड़ा मंदिर परिसर में पहुंचा और पुजारियों के मार्गदर्शन में पूजा करने के लिए आगे बढ़ा तो वहां मौजूद लोगों ने जयकारों के साथ स्वागत किया।

श्री स्वामीनारायण मंदिर में मत्था टेकने के बाद सुनक ने अपने हिंदू आस्था को लेकर खुल कर बात करते हुए कहा कि धर्म हमेशा से मेरा मार्गदर्शन करता रहा है। उन्होंने कहा कि “मैं हिंदू हूं और आप सभी की तरह, मैं भी अपनी आस्था से प्रेरणा लेता हूं। मुझे भगवत गीता की शपथ लेकर सांसद बनने पर गर्व है। हमारा विश्वास हमें अपना कर्तव्य करना सिखाता है और जब तक कोई इसे ईमानदारी से करता है तब तक परिणाम के बारे में चिंता नहीं करता।”

उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता की तरह वे भी अपना जीवन सादगी से जीना चाहते हैं और यही विरासत वे अपनी बेटियों को भी बड़ा होने पर देना चाहते हैं। उनका कहना है कि धर्म ही उनके सार्वजनिक जीवन में प्रेरक और मार्गदर्शक का काम करता है।

ब्रिटेन में आने वाले दिनों में संसदीय चुनाव होने वाले हैं और ऋषि सुनक की अगुवाई में कंजर्वेटिव पार्टी एकबार फिर सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश करेगी। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इसबार विपक्षी लेबर पार्टी की स्थिति मजबूत बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *