ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टाटा स्टील के टूट रहे क्वार्टर के मलबे में दो युवक दबे

जमशेदपु, 30 जून। बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लिंडसे कंपनी के समीप टाटा स्टील के घरों को तोड़ा जा रहा है। रविवार तड़के एक मकान का मलबा गिरने से उसमें दो युवक दब गए। वैसे स्थानीय लोगों का कहना है कि एक युवक बच गया है जबकि एक अभी भी मलबे के भीतर दबा हुआ है।

बताया जाता है कि दोनों युवक मलबों के ढेर से कबाड़ चुनने के लिए वहां गए थे तभी आधा तोड़ा गया मकान का मलबा भरभराकर गिर गया, जिससे दो युवक उसमें दब गए हैं। एक युवक का नाम डोमन सिंह है। एक को ईलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया है। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *