ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रोडवेज बस ने मारी बाईक में टक्कर, किसान ने अस्पताल में दम तोड़ा

फतेहाबाद, 14 जुलाई । जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव ढाण्ड के समीप रोडवेज बस ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर दे मारी। इस हादसे में बाईक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाण्ड निवासी सुरेन्द्र कुमार ने कहा है कि उसके पिता छोटूराम गत दिवस अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीघड़ रोड स्थित खेत से वापस घर आ रहे थे।

जैसे ही वे गांव के पास मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की बस के चालक कर्मबीर निवासी तलवंडी रूक्का जिला हिसार ने बस को लापरवाही व तेजगति से चलाया और मोटरसाइकिल में टक्कर दे मारी। इस हादसे में बाईक सवार छोटूराम सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। बाद में बस चालक व राहगिरों ने उन्हें उपचार के लिए बीघड़ के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से वह अपने पिता को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल ले आया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल छोटूराम को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में ले गए जहां आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *