ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ राजभवन के सामने शुभेंदु के नेतृत्व में पीड़ितों ने दिया धरना

कोलकाता, 14 जुलाई। कलकत्ता हाई कोर्ट की सशर्त अनुमति के बाद शुभेंदु अधिकारी लोकसभा चुनाव के बाद में हुई हिसा घटनाओं के विरोध में रविवार को राजभवन के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता तापस रॉय, रुद्रनील घोष, असीम सरकार, कौस्ताब बागची व हिंसा पीड़ित मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह दस बजे शुभेंदु अधिकारी ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक आज के धरना प्रदर्शन में पार्टी के 300 कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। धरना दोपहर दो बजे समाप्त हुआ। पार्टी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां, पोस्टर लिए हुए थे। धरने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार की तस्वीरें प्रदर्शनकारियों के हाथों में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *