ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टी-20 विश्व विजेता बनने के साथ टीम इंडिया को मिली रिकॉर्ड पुरस्कार राशि

नई दिल्ली, 30 जून । बारबाडोस में खेले गए टी-20 विश्वकप फाइनल में शनिवार रात टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा कर 17 साल बाद टी-20 का विश्व विजेता बना। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) की भारी-भरकम पुरस्कार राशि भी अपने नाम कर ली।

आईसीसी की घोषणा के मुताबिक टी-20 की विश्व विजेता बनी भारतीय टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिले। पिछले किसी भी टी-20 विश्वकप विजेता टीम को इतनी बड़ी पुरस्कार राशि नहीं मिली। उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिले। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये (787,500 यूएस डॉलर) मिले।

उल्लेखनीय है कि इस साल टी-20 विश्वकप में कुल 20 टीमें शामिल थीं। इस वजह से यह अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्वकप रहा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए प्राइज मनी का बजट 93.51 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस डॉलर) रखा था। यह पिछले सभी आईसीसी टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट से ज्यादा है। पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्वकप में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *