ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रथ यात्रा को लेकर दो जुलाई से पुरी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रांची, 30 जून। रथ यात्रा को लेकर रेलवे ने ओडिशा के पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसको लेकर रेलवे की ओर से सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।

रेलवे की ओर से चक्रधरपुर डिवीजन में तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। इसमें से एक ट्रेन बादामपहाड़ स्टेशन से पुरी के बीच चलेगी। इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव रायरंगपुर, टाटानगर, घाटशिला और भद्रक में भी होगा। यह ट्रेन दो जुलाई से 19 जुलाई तक एक दिन छोड़कर चलेगी। वहीं दो ट्रेन दो जुलाई से 19 जुलाई तक राउरकेला और पुरी के बीच चलेगी, जिसमें से एक ट्रेन चक्रधरपुर होते हुए चलेगी। वहीं दूसरी ट्रेन झारसुगड़ा, संबलपुर होते हुए पुरी के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *