ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आम आदमी पार्टी के नेता रहे राज कुमार आनंद भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 10 जुलाई 
दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके और आम आदमी पार्टी के नेता रहे राजकुमार आनंद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले वह बहुजन समाज पार्टी से जुड़ गए थे।
उन्होंने अपने इस्तीफे में केजरीवाल सरकार पर एससी-एसटी के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया था।
बुधवार को भाजपा के महामंत्री अरुण सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राज कुमार आनंद को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इसके साथ छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर, विधायक रह चुकी वीना आनंद, रत्नेश गुप्ता, सचिन राय ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *