ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल, 10 जुलाई  मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में राज्य के अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किये गये हैं। मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया।
तलाशी अभियान के दौरान एक कार्बाइन मशीन गन मैगजीन के साथ, दो 12-बोर गन (स्थानीय निर्मित), एक .303 मैगजीन, एक एचई-36 हैंड ग्रेनेड, दो नंबर 80 डब्ल्यूपी स्मोक ग्रेनेड, एक स्टन ग्रेनेड, एक बाओफेंग रेडियो सेट, 21 लाइव राउंड गोला बारूद और नौ ब्लैंक राउंड कांगपोकपी जिले के ल्हांगनोम गांव की पहाड़ी श्रृंखला से बरामद किए गए।
एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान चुराचांदपुर जिले के सैकोट गांव के वाईसी हिल से एक सिंगल बैरल गन (देशी निर्मित), तीन इम्प्रोवाइज्ड हैवी मोर्टार (पंपी), 70 मिमी बोर के चार जीवित कारतूस (स्थानीय निर्मित), तीन खाली कारतूस बोर और इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार के दो खाली कारतूस बरामद किए गए।
सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *