ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बच्चा चोर होने के संदेह में सामूहिक पिटाई

कोलकाता, 10 जुलाई । कोलकाता के विधाननगर में बच्चा चोर होने के संदेह में मंगलवार शाम स्थानीय लोगों ने तीन युवकों की सामूहिक पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने जाकर स्थिति को नियंत्रित किया। एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने तीनों लोगों को आक्रोशित भीड़ से बचाया और अस्पताल ले गई। पुलिस मामले के जांच में जुटी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम तीन लोग विधाननगर इलाके में घूम रहे थे। स्थानीय लोगों को उन्हें देखकर उनके बच्चा चोर होने का संदेह हुआ। उसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी सामूहिक पिटाई कर डाली। घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ से तीनों लोगों को बचाने की कोशिश की तो उस समय पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट थाने की पुलिस इस बात की जांच भी शुरू कर चुकी है कि यह अफवाह किसने फैलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *