ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रयागराज के संगम तट पर माघ पूर्णिमा स्नान के लिए आस्था का सैलाब

संसार में तीर्थराज के रूप में विख्यात प्रयागराज के संगम तट पर आज (शनिवार) आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। पतित पावन मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के तट पर कल्पवास कर रहे लोग माघ पूर्णिमा के अवसर पर डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं।

संपूर्ण मेला क्षेत्र में तिल रखने की जगह नहीं है। आम लोगों के साथ साधु-संन्यासी भी बड़ी संख्या में माघ पूर्णिमा के पावन स्नान के लिए यहां पहुंचे हैं। मेला प्रशासन ने माघ पूर्णिमा स्नान के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। प्रयागराज मेला प्रशासन के अनुसार माघ मेला 2024 के प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर लगभग 20 लाख 90 हजार लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *