ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, छह लड़कियां सहित दस गिरफ्तार

रांची, 22 जुलाई । रांची पुलिस शहर में लगातार सेक्स रैकेट को लेकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियों सहित दस को हिरासत में लिया है।

एससपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमन ने अपनी टीम के साथ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित अर्बन रिट्रीट नाम के गेस्ट हाउस में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियां और चार पुरुषों को हिरासत में लिया है।

डीएसपी केवी रमन ने सोमवार को बताया कि अनैतिक देह व्यापार को लेकर छापेमारी की गई है, जिसमे छह युवती और चार युवक

पकड़े गए हैं। अधिकतर लड़कियां बंगाल की रहने वाली हैं। होटल संचालकों की मदद से उन्हें होटल में रख कर वहां ग्राहक बुला कर देह व्यापार करवाया जा रहा था। गेस्ट हाउस में छापा मारने से पूर्व पुलिस की टीम रविवार देर रात तक रेकी करती रही। इस दौरान गेस्ट हाउस में लगातार लड़कियों का आना जाना लगा हुआ था। ग्राहक भी आ जा रहे थे। पुख्ता सूचना के बाद सिटी डीएसपी ने छापेमारी कर मौके से ही सभी लडकियों को पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *