ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav: बनारस में सीएम योगी की दो जनसभाएं, जीत का देंगे मंत्र

यूपी: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी अब खुद सीएम योगी ने ले ली है | इसी क्रम में सीएम योगी खुद पीएम के संसदीय क्षेत्र में दो जनसभा करेंगे | बताया जा रहा है कि सीएम की पहली जनसभा 29 अप्रैल को वहीँ दूसरी जनसभा 1 मई को आयोजित की जाएगी |

सीएम योगी के साथ- साथ चुनाव समर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के भी विभिन्न कार्यक्रम काशी में प्रस्तावित हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कल काशी दौरा …

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 28 अप्रैल को नगर निकाय चुनाव को लेकर वाराणसी जिले और महानगर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

MP: इंदौर नगर निगम का पेपरलेस बजट आज, कई मायनों में होगा खास

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित…

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 28 अप्रैल को मंडुआडीह स्थित विश्वनाथ गार्डेन में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित हास्पिटल में डाक्टरों से मुलाकात कर विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *