दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग में 12 ज़िंदगियों को बचाने वाले ‘मसीहा’ रियाजुद्दीन
दिल्ली: बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग के बीच एक नाम सामने निकलकर आया जोकि है रियाजुद्दीन, जिनकी घटना स्थल के सामने गद्दे की दुकान थी। उनका कहना है की वे खुद सिविल डिफेन्स में हैं इसीलिए परिस्थिति के अनुसार उन्हें लोगों की जान बचाने के लिए जो उचित लगा उन्होंने वही किया। उन्होंने कहा है कि उन्हें कोई अफ़सोस नहीं है उनके 200000 के नुकसान के लिए उन्हें ख़ुशी की है कि वह लोगों की जान बचा पाए। जब आग ने भीषण रूप ले लिया था, जब लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपने नुकसान की परवाह न करते हुए अपनी दुकान से लाये गद्दे जमीन पर बिछाकर लोगों को उन पर कूदने का इशारा किया। उनका कहना है कि उन्हें इस बात की बहुत ख़ुशी है कि वे 12 लोगों की जान बचाने में सक्षम रहे।
हादसे में 21 लोगों ने गवाई अपनी जान
मालवीय नगर में लगी भयानक आग जिसमें 21 लोगों ने अपनी जान गवाई। मरने वालो की संख्या में 9 लोग भारतीय हैं जिसमें एक ही परिवार के 8 लोग बताये जा रहे हैं एवं 12 लोग विदेशी नागरिक हैं। इसके अलावा हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है एवं 8 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल उठता है कि किस तरह लापरवाही का नतीजा इतना भयानक हो सकता है। हादसे के मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज से पूछताछ पर बड़ी खबर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि इस होटल के मैनेजमेंट को संभालने वाले इंसान का नाम जय मिश्रा है, जोकि घटना के बाद से फरार है। यहाँ पर लवकेश बजाज ने सारा ठीकरा जय मिश्रा पर फोड़ दिया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस द्वारा जय मिश्रा की तलाश जारी है।