• July 27, 2024

MP: इंदौर नगर निगम का पेपरलेस बजट आज, कई मायनों में होगा खास

 MP: इंदौर नगर निगम का पेपरलेस बजट आज, कई मायनों में होगा खास

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अपने नवाचारों में देश में अव्वल है | इस बार यहां एक और अनूठी पहल की गई है | बताया जा रहा है कि इस बार शहर के नगर पालिक निगम का बजट पेपरलेस होगा | बता दें कि अभी तक केंद्र और राज्य सरकार ने ही पेपरलेस बजट पेश किया है लेकिन अब इंदौर नगर पालिक निगम इसकी शुरुआत करने जा रहा है | इसमें शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव लैपटॉप के जरिये बजट पढ़ेंगे, साथ ही, पार्षद भी लैपटॉप पर बजट देख सकेंगे |

आपको बता दें कि इस बार नगर पालिक निगम का बजट एलईडी स्क्रीन पर देखने की व्यवस्था की गई है | गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम में आज करीब 7500 करोड़ का बजट पेश होगा | इसमें बजट के अलावा मेयर इन काउंसिल से स्वीकृत 29 प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा | इस बजट की सॉफ्ट कॉपी पार्षदों को पेन ड्राइव में दी जाएगी | नगर निगम के बजट में इंदौर को सोलर सिटी के साथ ही डिजिटल सिटी बनाने की तैयारी पर फोकस होगा | हालांकि, कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव हैं इसलिए इस बार का निगम का बजट भी चुनावी रंग में रंगा दिखाई देगा |

उत्तराखंड: बद्रीनाथ के खुले कपाट, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा

बताया जा रहा है कि बजट में सफाई पर विशेष जोर रहेगा | शहर की स्वच्छता पर 350 करोड़ रुपए खर्च होंगे | बता दें, इस बार बजट में स्वच्छ भारत मिशन के निर्धारित कामों की राशि में 10 फीसद की बढ़ोतरी की गई | इसके निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है |

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *