ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए वन विहार में नेचर कैम्प का हुआ आयोजन

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, जू भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये एक दिवसीय नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय वालिका छात्रावास दीपशिखा स्कूल टीटी नगर भोपाल की 47 छात्राओं एवं 02 शिक्षिकाओं ने उक्त नेचर कैम्प में भाग लिया।

कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति रूप में डॉ. एस.आर.वाघमारे, से.नि. उप वनसंरक्षक एवं भोपाल बर्ड्स से मो. खालिक उपस्थित रहे। विषय विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्यप्राणी दर्शन, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी, वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियां कराई गई।

विषय विशेषज्ञ द्वारा जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। वन विहार के विभिन्न स्थलों पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी, वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इसके अतिरिक्त बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांगर, नीलगाय आदि वन्यप्राणियों का भी अवलोकन किया। केम्पो में एस.के. सिन्हा, सहायक संचालक वन विहार, लाजरूस लकड़ा इकाई प्रभारी प्रबंधन एवं विजयबाबू नंदवशी बायोलॉजिस्ट तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *