ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बहियार से अधेड़ का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के एक बहियार से मंगलवार को अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने शव की पहचान की। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दिया गया।

बताया जा रहा है कि अधेड़ पर धारदार हथियार से पहले वार किया गया है। उसके बाद गला रेत कर उसकी हत्या की गई है। मृतक के शरीर के कई हिस्सों में जख्म का निशान है। आधा गला कटा हुआ है। जिसे प्रतीत होता है धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और छानबीन में जुट गई है।

परिजन का कहना है कि जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। सिटी एसपी राज ने बताया कि एक अधेड़ का लाश बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टि हत्या की बात सामने आ रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अनुसंधान की जा रही है। परिजन के द्वारा गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। परिजन के द्वारा आवेदन दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *