ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धूप खिली, पाला भी पड़ा और वाहन फिसले

दो दिनों की मौसम की दुश्वारियों के बाद मंगलवार को सरोवर नगरी नैनीताल में अच्छी धूप खिली। लेकिन रात्रि में आसमान के साफ होने की वजह से इतना अधिक पाला पड़ा कि सुबह लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कई लोगों पर जरा सी भी असावधानी भारी पड़ी और लोग पहाड़ी ढलानों के रास्तों पर फिसलकर चोटिल हुए।

आवश्यसड़कों पर वाहन भी फिसलते रहे। खासकर नगर के बारापत्थर व अयारपाटा क्षेत्र में धूप के बाद भी कई घंटों तक जबर्दस्त पाला जमा रहा। यहां बारापत्थर से सूखाताल तक करीब 2 किलोमीटर मार्ग पार करने में वाहनों को आधे घंटे से अधिक का समय लगा। ऐसे में यहां सड़क पर पूर्व की तरह नमक का छिड़काव करने की कता जतायी जा रही है। वहीं ठंड से नालियों में या खुले में रहा पानी बर्फ की तरह जमा रहा। डीएसए मैदान में धूप के बीच भी पानी बर्फ की स्लेटों की तरह जमा नजर आया। दोपहर तक एक बार फिर आसमान में बादल घिर आये और पहाड़ फिर से ठंड की चपेट में आ गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *