ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘मुंज्या’ ने छह दिनों में वसूल ली बजट रकम

फिल्म ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कोंकण की लोककथाओं पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। नतीजा यह हुआ कि फिल्म ने महज छह दिनों में अपना बजट वसूल कर लिया। वीकेंड पर दमदार कमाई करने वाली इस फिल्म ने वीक डेज में भी अच्छी कमाई की है।

फिल्म ‘मुंज्या’ ने रिलीज के पहले दिन 4.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 81.25 प्रतिशत का इजाफा हुआ और 7.40 करोड़ का बिजनेस किया। ‘सैक्निल्क’ की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 8.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ‘मुंज्या’ का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20.04 करोड़ था।

फिल्म ‘मुंज्या’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिर पांचवें दिन ‘मुंज्या’ ने 4.15 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म के छठे दिन यानी बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। ‘सैक्निल्क’ की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मुंज्या’ ने रिलीज के छठे दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ‘मुंज्या’ का छह दिन का कुल कलेक्शन अब 31.15 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म ‘मुंज्या’ का बजट 30 करोड़ रुपये है। फिल्म ने रिलीज के महज छह दिनों में ही अपना बजट वसूल कर लिया है। फिल्म ने महज छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 31.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सप्ताह पूरा होने से पहले फिल्म ने अपनी लगत वसूल कर ली है।

‘स्त्री’, ‘रूही’ और ‘भेड़िया’ के बाद ‘मुंज्या’ मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। यह फिल्म मुंज्या की कथा के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म कोंकण की लोककथाओं पर आधारित है। इस हिंदी फिल्म में शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह के साथ सुहास जोशी, अजय पुलिकर, भाग्यश्री लिमये, श्रुति मराठे अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *