ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घायल वृद्ध महिला श्रद्धालु को हायर सेंटर भेजा

केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान घायल हुईं एक वृद्ध महिला श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार महिला तीर्थयात्री अल्पना गोस्वामी (65) निवासी इलाहबाद, उत्तरप्रदेश पिछले दिनों यात्रा के दौरान घोड़े से गिरने के कारण चोटिल हो गयी थीं। वह चोट लगने के कारण केदारनाथ धाम के निकट स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती थीं। महिला श्रद्धालु का पैर फ्रेक्चर हो जाने के कारण उन्हें हायर सेंटर भेजा जाना आवश्यक था। मजिस्ट्रेट, केदारनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि वृद्ध महिला को अस्पताल से हेलीपैड ले जाया जाए। इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में तुरंत विवेकानंद अस्पताल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा विवेकानंद अस्पताल में पहुंचकर उक्त महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से हेलीपैड तक पहुंचाकर हायर सेंटर भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *