ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निकाय चुनाव: सीएम योगी का आगरा-मथुरा दौरा कल, मेयर और पार्षदों के लिए करेंगे प्रचार

यूपी: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के लिए मुख्यमंत्री खुद प्रचार कर रहे है | इसी क्रम में सीएम योगी कल मथुरा और आगरा दौरे पर रहेंगे | मुख्यमंत्री योगी कल आगरा के जीआईसी मैदान में चुनावी सभा करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है | बता दें कि आगरा में पहले चरण में मतदान होना है | भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के मुताबिक सीएम दोपहर करीब एक बजे आएंगे और यहां से चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गर्मी के मौसम के देखते हुए वहां जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। 100 वार्डों से आएंगे लोग इस सभा में शहर के सभी 100 वार्डों से लोग आएंगे।

कल मथुरा भी आएंगे सीएम योगी …

सीएम योगी कल निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रहे महापौर-अध्यक्ष और पार्षद-सदस्य प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सेठ बीएन पोद्धार कालेज पर आयोजित होने वाली इस चुनावी सभा में सीएम योगी करीब आधा घंटा संबोधन देंगे। बताया जा रहा है कि फ्लीट में शामिल होने वाले वाहन चालकों की स्वास्थ्य जांच, कोविड जांच करने का अनुरोध किया है।

UP Nikay Chunav: अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- हर सवाल का जवाब सिर्फ तमंचा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *