ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य और आदर्श

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा है कि प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य हैं, आदर्श हैं, हमारे प्राण है। उनके जीवन का त्याग, करुणा व संघर्ष हमारी प्रेरणा है। भगवान श्री राम धीरोदात्त नायक थे, उनके शील व धैर्य के कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।वे सोमवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर भगवान प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रभु श्री राम के भजनों का आनंद लिया और हवन यज्ञ में आहुति डालकर सबके सुख समृद्धि की कामना की।

पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। देश के करोड़ों लोगों का लंबे समय से सपना रहा है और आज 500 वर्षों के बाद यह अंतत: वास्तविकता के रूप में पूरा हो रहा हैं। देशवासी पूरे उत्साह और खुशी के साथ प्रभु श्रीराम के विराजमान का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम हमारी प्रेरणा हैं, राम हमारी आस्था हैं। राम मंदिर सिर्फ एक मंदिर या पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि तीर्थस्थलों का एक स्तंभ है। श्री राम की अयोध्या का अर्थ त्याग, लोकतंत्र और सम्मान है। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि भगवान श्रीराम चिर सनातन संस्कृति के वाहक हिन्दू धर्म की आस्था के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में बना है, जो कि कई दशक पुराना संकल्प पूर्ण हुआ है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वे अपने समय अनुसार श्री अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *