ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुआ पूरा अंबानी परिवार

अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) प्रमुख मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। इसके साथ ही उनके छोटे भाई अनिल अंबानी भी शामिल हुए।

रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी और उनकी धर्मपत्नी नीता अंबानी अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान भाव-विभोर दिखे। इस अवसर पर मुकेश और नीता अंबानी ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहना हमारा सौभाग्य है। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी एवं उनकी धर्म पत्नी श्लोका मेहता अंबानी, पुत्री ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल तथा छोटे बेटे अनंत अंबानी भी मौजूद रहे।

मुकेश अंबानी परिवार के अलावा अयोध्या श्रीराम मंदिर में आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल, भारती एयरटेल के सुनील मित्तल और रेमंड समूह के मुखिया अनिल सिंघानिया भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि आरआईएल ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अपने कार्यालयों में छुट्टी, अपने परिसर स्थित मंदिरों में विशेष पूजा, जियो संबद्ध संपत्तियों पर समारोह का सीधा प्रसारण और अपनी खुदरा दुकानों में सभी आगंतुकों को दीये बांटने की व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *