ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राम मंदिर सदियों के अखंड तप, त्याग व संकल्प का प्रतीक: जगमोहन गोयल

भारतीय जनता पार्टी पलवल के उपाध्यक्ष जगमोहन गोयल ने सोमवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में होडल के प्राचीन राम मंदिर में हवन यज्ञ भंडार में भाग लिया। उन्होंने हवन यज्ञ में भी आहुति डाली और भंडारा ग्रहण किया। जगमोहन गोयल ने गणेश मंदिर में आरती में भाग लिया और गणेश जी, श्रीराम जी और शनिदेव देव मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर जय श्री के नारों के उद्घोष किया।

उपाध्यक्ष गोयल ने आज के दिन को देश के लिए बड़ा और ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि करोड़ों हिंदुओं ने मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष और बलिदान किया है, जिसके फलस्वरूप आज मंदिर ने साकार रूप लिया है। श्री राम के नाम की तरह ही अयोध्या में बना भव्य राम मंदिर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का प्रतीक है और पूरी मानवता को प्रेरणा तथा मार्गदर्शन देता रहेगा। उन्होंने कहा कि जीवन का ऐसा कोई पहलू नहीं है, जो हमारे राम से प्रेरित न हो। श्रीराम भारत की आस्था हैं, भारत के आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि राम सबके हैं, सब में हैं और उनकी यही सर्व व्यापकता भारत का विविधता में एकता का चरित्र दिखाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि राम का मंदिर भारतीय संस्कृति का आधुनिक प्रतीक होगा, हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा। राम प्राचीन और आधुनिकता का समागम हैं।

वरिष्ट भाजपा नेता जगमोहन गोयल ने कहा कि राम मंदिर के लिए कई सदियों से चल रहा इंतजार आज पूरा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री अयोध्या धाम में बने राम मंदिर में रामलला के विराजमान समारोह में मुख्य यजमान के रूप में शिरकत कर धार्मिक रस्म निभाई है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति के आधार हैं। राम मंदिर का निर्माण कई पीढिय़ों के अखंड तप, त्याग और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और सभी समुदायों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने हमें कर्तव्य पालन की सीख दी है। अपने कर्तव्यों को कैसे निभाएं, इसकी सीख दी है, हमे प्रभु श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलकर हमारी विरासत और संस्कृति को सहेजने में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए। प्रभु श्रीराम के नारों के गूंज उठा पूरा होडल। पूरे होडल में यात्रा निकाली गई। इस मौके पर समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *