October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जनता दरबार कार्यक्रम में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान

बेतिया कार्यालय प्रकोष्ठ में आज पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आमजनों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना।

आज के जनता दरबार में आमजनों की कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-67 मामले आये, जिसमें राजस्व शाखा के 35 मामले, आपदा शाखा के 05, विकास शाखा के 10, विधि शाखा के 05 सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.