ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

IPL 2023: विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरेगी KKR और GT

IPL 2023: आईपीएल 2023 के डबल डेकर मुकाबले में आज IPL का 39वां मैच KKR बनाम GT के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। बता दें कि अब IPL के आधे मैच समाप्त हो गए है और आज से दुसरे हाफ की शुरुआत होगी |

इस सीजन दूसरी बार दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। पिछली बार केकेआर ने मेजबान टीम को 3 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में रिंकू सिंह ने कमाल की पारी खेली थी। आखिरी ओवर में उन्होंने 5 छक्के जड़कर केकेआर को विजयी बनाया था।

‘2024 तक भारत बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’- अनिल चौहान

शानदार लय में गुजरात टाइटंस…

IPL 2023 के प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टीम 10 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, केकेआर 6 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। इस सीजन गुजरात की टीम शानदार लय में दिख रहे हैं।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों डिपार्टमेंट्स में गुजरात टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, केकेआर टीम में जब बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो गेंदबाजों का परफॉर्मेंस बेहद खराब रहता है। एक टीम के रूप में अभी तक केकेआर की टीम अपना शानदार परफॉर्मेंस देने में नाकामयाब हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *