करीब 13 दिनों के बाद बदलते मौसम का असर फ्लाइट सेवा पर भी पड़ा है। लखनऊ में घने कोहरे की वजह से गुरुवार सुबह लखनऊ-दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। कई उड़ानें 1 से 5 घंटे की देरी से ऑपरेट की गई।एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इसके कारण गुरुवार को लखनऊ से सुबह 6 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6E 2108) कैंसिल कर दी गई। वहीं, मस्कट से गुरुवार को सुबह 8 बजे लखनऊ आने वाली ओमान एयर की उड़ान (WY 265) करीब 1 घंटा 20 मिनट देरी से लखनऊ पहुंच सकी।वहीं बुधवार देर रात 2 बजे लखनऊ से जेद्दा जाने वाली सउदिया एयरलाइंस की उड़ान (SV 893) करीब साढ़े 5 घंटे की देरी से सुबह 7:30 बजे रवाना हुई।सुबह 7:45 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6e 505) करीब सवा दो घंटा देरी से उड़ान भरने की संभावना है। सुबह 9:05 बजे लखनऊ से मस्कट जाने वाली ओमान एयर की उड़ान (WY 266) करीब 1 घण्टा 15 मिनट देरी से उड़ान भरने की संभावना है।वहीं सुबह 10 बजे रियाद जाने वाली फ्लाइनास की उड़ान (XY 334) को करीब 3 घंटा देरी से रवाना होने की संभावना है। दोपहर 11:50 बजे लखनऊ से दुबई जाने वाली फ्लाइ दुबई की उड़ान (FZ 434) लगभग 1 घण्टा विलंब उड़ान भरने की संभावना है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा लखनऊ आने जाने वाले अन्य कई विमान भी विलंब हो सकते हैं।